दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा

दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा
बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा) -2
एक भले मानुश को
अमानुश बनाके छोड़ा
दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा
बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा

साग़र कितना मेरे पास है
मेरे जीवन में फिर भी प्यास है) -2
है प्यास बड़ी जीवन थोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा...

कहते हैं ये दुनिया के रास्ते
कोई मंज़िल नहीं तेरे वास्ते)-2
नाकामियों से नाता मेरा जोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा...

डूबा सूरज फिर से निकले
रहता नहीं है अंधेरा
मेरा सूरज ऐसा रूठा
देखा न मैंने सवेरा
उजालों ने साथ मेरा छोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा

दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा...



Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी