आए तुम याद मुझे गाने लगी हर धड़कन

आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन
ख़ुशबू लाई पवन, महका चंदन
आए तुम याद मुझे ...

जिस पल नैनों में सपना तेरा आए
उस पल मौसम पे मेंहंदी रच जाए -2
और तू बन जाये जैसे दुल्हन
आए तुम याद मुझे ...

जब मैं रातों में तारे गिनता हूँ
और तेरे कदमों की आहट सुनता हूँ -2
लगे मुझे हर तारा तेरा दरपन
आए तुम याद मुझे ...

हर पल मन मेरा मुझसे कहता है
जिसकी धुन में तू खोया रहता है -2
भर दे फूलों से उसका दामन
आए तुम याद मुझे ...


Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी