मेरा जीवन कोरा कागज़ कोरा ही रह गया

मेरा जीवन कोरा कागज़ कोरा ही रह गया
जो लिखा था
जो लिखा था आँसुओं के संग बह गया
मेरा जीवन ...

इक हवा का झोंका आया-2
टूटा डाली से फूल-2
ना पवन की ना चमन की
किसकी है ये भूल-2
खो गई-2 खुशबू हवा में कुछ न रह गया
मेरा जीवन ...

उड़ते पंछी का ठिकाना-2
मेरा न कोई जहाँ-2
ना डगर है ना खबर है
जाना है मुझको कहाँ-2
बन के सपना-2 हमसफ़र का साथ रह गया
मेरा जीवन ...

दुख के अन्दर सुख की ज्योती
दुख ही सुख का ज्ञान-2
दर्द सह के जन्म लेता
हर कोई इनसान-2
वो सुखी है-2 जो खुशी से दर्द सह गया
मेरा जीवन ...




Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी