कोई होता जिसको अपना

कोई होता जिसको अपना
हम अपना कह लेते यारों
पास नहीं तो दूर ही होता
लेकिन कोई मेरा अपना

आँखों में नींद न होती
आंसू ही तैरते रहते
ख़्वाबों में जागते हम रात भर
कोई तो ग़म अपनाता
कोई तो साथी होता
कोई होता जिसको अपना...

भूला हुआ कोई वादा
बीती हुई कुछ यादें
तनहाई दोहराती है रात भर
कोई दिलासा होता
कोई तो अपना होता
कोई होता जिसको अपना...



Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी