हज़ार राहें मुड़के देखीं

कि: हज़ार राहेंमुड़के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
ल: बड़ी वफ़ा सेनिभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई ...

कि: जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गये थे
वो मोड़ अब भी वही खड़े हैं
ल: हम अपने पैरों में जाने कितने
भंवर लपेटे हुए खड़े हैं
बड़ी वफ़ा सेनिभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई ...

कि: कहीं किसी रोज़ यूं भी होता
हमारी हालत तुम्हारी होती
ल: जो रातें हमने गुज़ारी मरके
वो रात तुमने गुज़ारी होतीं
बड़ी वफ़ा सेनिभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई...

कि: उन्हें ये ज़िद थी के हम बुलाते
हमें ये उम्मीद वो पुकारें
ल: है नाम होंठों में अब भी लेकिन
आवाज़ में पड़ गई दरारें

कि: हज़ार राहेंमुड़के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
ल: बड़ी वफ़ा सेनिभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई...



Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी