दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा

दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा,  बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा-2
एक भले मानुश को, अमानुश बनाके छोड़ा
दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा, बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा

साग़र कितना मेरे पास है,  मेरे जीवन में फिर भी प्यास है-2
है प्यास बड़ी जीवन थोड़ा, अमानुश बनाके छोड़ा...

कहते हैं ये दुनिया के रास्ते, कोई मंज़िल नहीं तेरे वास्ते-2
नाकामियों से नाता मेरा जोड़ा, अमानुश बनाके छोड़ा...

डूबा सूरज फिर से निकले, रहता नहीं है अंधेरा
मेरा सूरज ऐसा रूठा, देखा न मैंने सवेरा
उजालों ने साथ मेरा छोड़ा, अमानुश बनाके छोड़ा

दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा...


Comments

Popular posts from this blog

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुम बिन जाऊँ कहाँ के दुनिया में आके

तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे ज़िन्दगी